इस नस्ल की बकरी कर देगी आपको भी मालामाल, डॉक्टर ने बताई इसकी कई खूबियाँ
Barbari Goat: किसान के लिए आज हम जरूरी खबर लेकर आयें है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन स्वरोजगार से आप भी कम निवेश में बड़ा मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं, तो बकरी पालन आपके लिए बेहतरीन तरीका साबित हो सकता है। पशु विशेषज्ञों के मुताबिक बकरियों की एक खास नस्ल ऐसी है जिसे मुनाफे की मशीन कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। हम बात कर रहे हैं बरबरी (Barbari) नस्ल की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीतामढ़ी के रहने वाले और जोगबनी स्थित पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. उमेश पांडे ने इस नस्ल की बकरियों के बारें में अहम जानकाई देते हुए इसकी बहुत सारी खूबियाँ बताई है। Barbari Goat
बकरी पालन को अक्सर एक सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन इसकी सफलता पूरी तरह से नस्ल के चुनाव पर निर्भर करती है। वरिष्ठ पशु चिकित्सक के मुताबिक बरबरी नस्ल अपनी शारीरिक क्षमताओं और व्यावसायिक लाभ के कारण वर्तमान में पशुपालकों की पहली पसंद बनी हुई है।
रफ्तार है सुपरफास्ट
आम नस्ल की बकरियों और बरबरी में सबसे बड़ा अंतर उनकी विकास दर में होता है। एक्सपर्ट डॉक्टर के मुताबिक आम नस्ल की स्थानीय बकरियों का वजन हर महीने सिर्फ 1 से 1.5 किलो ही बढ़ता है। Barbari Goat
बरबरी नस्ल हर महीने 2 से 2.5 किलो तक वजन प्राप्त करती है। इसका मतलब है कि बरबरी बकरी बहुत कम समय में तैयार हो जाती है। इससे चारे का खर्च कम होता है और पशुपालक को जल्दी मुनाफा मिलता है।
प्रजनन क्षमता
पशुपालन में सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान तब होता है जब पशु समय पर प्रजनन नहीं करता। बरबरी नस्ल के साथ यह समस्या नहीं है। डॉ. ने बताया कि बरबरी का प्रजनन चक्र बेहद सटीक होता है। ये बकरियां समय पर बच्चे देती हैं। इससे बहुत कम समय में आपके पास बकरियों का एक बड़ा झुंड तैयार हो जाता है। मांस और डेयरी व्यवसाय के लिए यह नियमितता बहुत फायदेमंद है। Barbari Goat
दूध उत्पादन
आम नस्ल की बकरियां केवल उतना ही दूध दे पाती हैं जिससे उनके बच्चों का पेट भर सके। लेकिन बरबरी नस्ल इस मामले में काफी आगे है। इसकी दूध देने की क्षमता अधिक होती है। बच्चों को पर्याप्त दूध पिलाने के बाद भी काफी दूध बच जाता है, जिसे बाजार में बेचकर पशुपालक अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं। Barbari Goat
बड़ा रिटर्न
बरबरी नस्ल की बकरियों की शारीरिक बनावट और उनकी रोगों से लड़ने की क्षमता उन्हें व्यावसायिक दृष्टि से और फायदेमंद बनाती है। जल्दी वजन बढ़ने और समय पर बच्चे देने के कारण यह पशुपालकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है। डॉ. का कहना है कि अगर आप बकरी पालन को केवल शौक नहीं बल्कि एक गंभीर बिजनेस के रूप में लेना चाहते हैं, तो यह नस्ल आपकी सफलता की कुंजी है।'
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
