Udaipur Times, Haryana News, फरीदाबाद : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खशखबरी आई है। ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर- 18 में प्रातः 09:00 बजे, दिनांक : 25 अगस्त 2026 को शिक्षुता अधिनियम 1961 के तहत आईटीआई पास-शुदा छात्रों की शिक्षुता/प्लेसमेंट लगवाने हेतु शिक्षुता कम रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें फरीदाबाद जिले के नामित प्रतिष्ठान भाग लेगें।