Hero की Flex Fuel बाइक खरीदने का सुनहरा मौका ! कंपनी दे रही बड़ा Discount Offer

 | 
Hero की Flex Fuel बाइक खरीदने का सुनहरा मौका ! कंपनी दे रही बड़ा Discount Offer

Udaipur Times, Automobile News, Hero Splendor+ and HF Deluxe Discount Offer : Hero MotoCorp ने अपनी हाल ही में लॉन्च की गई फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों पर ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए सीमित समय के लिए डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। कंपनी की ओर से दी जा रही इस छूट के तहत दोनों मॉडल्स पर अधिकतम 4,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। यह ऑफर जुलाई 2026 तक वैध रहेगा, क्योंकि उसी समय से इन बाइक्स की डिलीवरी भी शुरू होने की संभावना है।

यह कदम ऐसे समय में आया है जब ऑटो सेक्टर में वैकल्पिक ईंधन और इथेनॉल आधारित तकनीक को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।

किन बाइक्स पर मिल रहा है ऑफर

Hero की दो नई फ्लेक्स-फ्यूल कम्यूटर बाइक्स Hero Splendor+ Flex Fuel और Hero HF Deluxe Flex Fuel  पर यह ऑफर लागू है। ये दोनों मॉडल भारत की पहली मास-मार्केट फ्लेक्स-फ्यूल कम्यूटर मोटरसाइकिलों में शामिल हैं, जिन्हें खासतौर पर E85 ईंधन के लिए तैयार किया गया है।

डिस्काउंट मिलने के बाद नई कीमत

कंपनी द्वारा दी गई 4,000 रुपये की छूट के बाद Hero Splendor+ Flex Fuel

 नई कीमत: 78,710 रुपये (पहले 82,710 रुपये) और Hero HF Deluxe Flex Fuel

 नई कीमत: 68,792 रुपये (पहले 72,792 रुपये) होगी।  इस तरह दोनों बाइक्स अब पहले से अधिक किफायती हो गई हैं और बजट कम्यूटर सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनकर सामने आई हैं।

फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी क्या है?

इन बाइक्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी फ्लेक्स-फ्यूल क्षमता है। ये बाइक्स E85 फ्यूल पर चल सकती हैं (85% इथेनॉल + 15% पेट्रोल), सामान्य E20 पेट्रोल पर भी काम करती हैं और फ्यूल मिक्स के अनुसार खुद को एडजस्ट कर लेती हैं। यह तकनीक भारत में क्लीन एनर्जी और इथेनॉल आधारित फ्यूल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इंजन और परफॉर्मेंस

दोनों बाइक्स में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसे फ्लेक्स-फ्यूल के अनुसार री-ट्यून किया गया है। E85 फ्यूल पर प्रदर्शन, पावर: 8.4 bhp और टॉर्क: 8.3 Nm है। कंपनी के अनुसार, पेट्रोल वर्जन की तुलना में इसमें लगभग 7% ज्यादा पावर और करीब 3% ज्यादा टॉर्क मिलता है, जिससे परफॉर्मेंस में हल्का सुधार देखने को मिलता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News