देश की सबसे सस्ती कार खरीदने का सुनहरा मौका ! 37,500 रुपये तक का डिस्काउंट और कीमत सिर्फ 3.49 लाख रुपये
Udaipur Times, Automobile News, Maruti Suzuki S-Presso : अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं ये आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका है। इस महीने यानि की जुलाई 2026 में मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडल पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस कड़ी में मारुति सुजुकी एस प्रो (Maruti Suzuki S-Presso) पर ताबड़तोड़ छूट मिल रही है। इस गाड़ी को खरीदने पर 37,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर्स में कैश डिस्काउंट के साथ-साथ दूसरे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।
मिल रहे हैं ये बेनिफिट्स
जुलाई ऑफर के तहत ग्राहक 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और 2,500 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर कुल लाभ 37,500 रुपये तक पहुंच जाता है।
सेफ्टी फीचर्स भी हैं शानदार
Maruti S-Presso में सुरक्षा के लिए डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं। नए वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड असिस्ट (Hill Hold Assist) जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जिससे कार की सुरक्षा पहले से बेहतर हो गई है। इसका हल्का HEARTECT प्लेटफॉर्म शहर की सड़कों पर बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने में मदद करता है।
इंजन और माइलेज
S-Presso में 1.0-लीटर K10C पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 66bhp की पावर और 89Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AMT (AGS) गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट 24.12 से 25.30 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है, जबकि CNG वेरिएंट में यह आंकड़ा 32.73 किमी/किलोग्राम तक पहुंच जाता है।
कीमत कितनी है?
Maruti Suzuki S-Presso की एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख रुपये से शुरू होकर 5.25 लाख रुपये तक जाती है। कम कीमत, बेहतर माइलेज, कॉम्पैक्ट SUV जैसा डिजाइन और अब मिल रहे आकर्षक डिस्काउंट के चलते यह कार पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है।
