हरियाणा में पॉली हाउस लगाने का सुनहरा मौका ! सरकार दे रही 85 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के किसानों को बागवानी से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न अनुदान योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में किसानों को पॉली हाउस स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जाता है।
पॉली हाउस स्थापित करने के लिए किसानों को 630 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से अनुदान दिया जाता है। यह लाभ अधिकतम एक एकड़ क्षेत्र के लिए दिया जाएगा। योजना का लाभ हरियाणा के मूल निवासी किसान ले सकते हैं। Haryana News
योजना का लाभ इस तरह मिलेगा
सामान्य श्रेणी के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। अनुसूचित जाति के ऐसे किसानों को, जिनके पास अपनी जमीन है, 85 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। वहीं, अनुसूचित जाति के जिन किसानों के पास अपनी जमीन नहीं है और वे पट्टे पर जमीन लेकर खेती करते हैं, उन्हें 65 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। Haryana News
ये दस्तावेज जरूरी
आवेदन के साथ व्यक्तिगत विवरण देना होगा। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र, बैंक खाता संख्या, बैंक और शाखा का नाम तथा जमीन की फर्द, जमाबंदी या खतौनी आदि दस्तावेज जरूरी होंगे। आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। Haryana News
ऐसे करें आवेदन
किसानों को बागवानी विभाग के पोर्टल hortnet.hortyharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिले के जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। टोल फ्री नंबर 18001802021 पर भी जानकारी ली जा सकती है।