प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य निकली

मां आशापुरा संगठन की ओर से टेकरी स्थित राजराजेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। माँ आशापुरा संगठन के प्रमुख चेतन सोनी ने बताया कि शोभायात्रा टेकरी चैराहा स्थित राजराजेश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ हो कर पीपली चौराह

 | 

प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य निकली

मां आशापुरा संगठन की ओर से टेकरी स्थित राजराजेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। माँ आशापुरा संगठन के प्रमुख चेतन सोनी ने बताया कि शोभायात्रा टेकरी चैराहा स्थित राजराजेश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ हो कर पीपली चौराहा, संतोष नगर गारियावास, सेन्ट्रल एरिया, आवरी माता कच्ची बस्ती होते हुए पुनः टेकरी मंदिर पंहुची।

इस शोभायात्रा यात्रा मे मां आशापुरा माता की झांकी,घाटा वाली चामुण्डा रानी की झांकी,राजराजेश्वरी माता की झांकी, शामिल थी। यात्रा के प्रारम्भ में भव्य मां आशापुरा की आरती की गई।शोभायात्रा में संगठन के सभी कार्यकर्ता भगवा ध्वजों के साथ तथा माता के भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। क्षेत्र के भक्तों ने जगह-जगह माता रानी की झांकियों का स्वागत किया। शोभायात्रा के बाद संगठन की ओर से माता रानी के महाप्रसादी रखी गई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News