लुक और रेंज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन ! Ola लाया 141KM/H स्पीड के साथ 320KM चलने वाला दमदार स्कूटर
Udaipur Times, Automobile News, Ola S1 Pro Gen 3 EV New Scooter : ईरान, इजरायल और अमेरिका में जारी तनाव के बीच पेट्रोल और डीजल की किल्लत से अधिकांश देश जूझ रहे हैं। ऐसे वक्त में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भारतीय बाजार में खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, अब सरकार भी लोगों से अपील कर रही है कि पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करें। इसी कड़ी में Ola S1 Pro Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी हाई स्पीड, लंबी रेंज और स्मार्ट तकनीक इसे प्रीमियम सेगमेंट के सबसे चर्चित स्कूटर्स में शामिल करती है।
141 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड बनी चर्चा का विषय

Ola S1 Pro Gen 3 की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार परफोर्मेंस है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 141 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है। इतना ही नहीं, यह केवल 2.1 सेकेंड में 0 से 40km/h की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
स्कूटर में 5.3kWh बैटरी पैक
इस स्कूटर में 5.3kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर IDC सर्टिफाइड 320 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। हालांकि वास्तविक उपयोग में रेंज अलग हो सकती है, लेकिन फिर भी यह देश के सबसे ज्यादा रेंज देने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल हो जाता है। लंबी दूरी तय करने वाले यूजर्स के लिए यह एक बड़ा फायदा साबित हो सकता है।

आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस स्कूटर
स्कूटर में फीचर्स बहुत कमाल के हैं। इसमें बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जो नेविगेशन, राइड मोड्स और कनेक्टेड फीचर्स को सपोर्ट करता है। स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स और कई स्मार्ट फंक्शन्स भी मिलते हैं। इन फीचर्स की वजह से राइडिंग अनुभव पहले से ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक बन जाता है।
मॉर्डन और स्टाइलिश लुक
डिजाइन की बात की जाए तो ओला का ये स्कूटर साफ-सुथरे बॉडी पैनल, आकर्षक एलईडी लाइटिंग और मॉडर्न स्टाइलिंग इसे भीड़ से अलग पहचान देते हैं। इसका लुक फ्यूचरिस्टिक होने के साथ-साथ डेली के इस्तेमाल के लिए भी व्यावहारिक नजर आता है।

कितनी है कीमत
Ola S1 Pro Gen 3 की एक्स-शोरूम कीमत 1,84,720 रुपये रखी गई है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है। इसमें फुल-फेस हेलमेट, लैपटॉप बैग, शॉपिंग बैग या अन्य जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है।
