रेलवे का बड़ा तोहफा ! 29 नई रेल लाइनों का होगा निर्माण, यात्रियों को मिलेगा फायदा
Udaipur Times, Indian Railway : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है, बिहार में 29 नई रेल लाइन का निर्माण होने वाला है। रेलवे बोर्ड ने नई रेल लाइनों का एलाइनमेंट तय करने की मंजूरी दी है।
जानकारी के मुताबिक, कुल 267 लाख रुपये से 1763.87 KM में नई रेल लाइन बनाने के लिए सर्वे किया जाएगा। सर्वे के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2.67 करोड़ की राशि जारी की गई है। जैसे -जैसे सर्वे का काम आगे बढ़ेगा, राशि में बढ़ोतरी होगी। इसमें यह ध्यान रखा जाएगा कि अधिक से अधिक शहर और गांव रेल लाइन से जुड़े। सर्वे करने के बाद एजेंसी की ओर से रिपोर्ट तैयार कर संबंधित रेल मंडल को दी जाएगी। Indian Railway
इनका होना है सर्वे
मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी-जनकपुर रोड के बीच सहार होते हुए (50 KM), नवादा-गिरिडीह के बीच सतगवां होते (130 KM), कुशेश्वरस्थान-सहरसा के बीच (35 KM), भगवानपुर-महुआ-ताजपुर-समस्तीपुर के बीच (60 KM), घोगार्डिया से घोघेपुर तक किशनपत्ती, जमालपुर होते हुए (50 KM), पावापुरी-नवादा के बीच (35 KM), महेशखूंट-नारायणपुर तक गोगरी, पर्वता, डुमरिया होते हुए (40 KM), इस्लामपुर से बोधगया तक मानपुर होते हुए (50 KM) शामिल है। Indian Railway
जानकारी के मुताबिक, इसके अलाव बिहारशरीफ और जहानाबाद के बीच एकंगरसराय होते हुए (65 KM), बिहारीगंज से बिहपुर तक चौसा और पचरासी होते हुए , थावे-मोतिहारी और चौरा दानो के बीच (90 KM), मधुबनी और कामतौल के बीच (30 KM), बहेड़ी-शिवाजीनगर-रुसेरा के बीच मंझौल और बरौनी होते हुए , बांका से जमुई होते हुए नवादा तक (165 KM), लोहना-मुक्तापुर के बीच अलीनगर, त्रिमुहानी, बाहेदी होते हुए , चकिया-बैरगानिया के बीच मधुबनी, फेनहारा होते हुए , अरेराज-नरकटियागंज के बीच लौरिया होते हुए , मुगलसराय-भभुआ के बीच नौघोर होते हुए (40 KM), चकिया-केसरिया के बीच कैथवलिया होते हुए आदि। Indian Railway
मिली मंजूरी
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने किऊल से झाझा के बीच तीसरी रेल लाइन को मंजूरी दी है। दोनों स्टेशनों के बीच 54 KM में तीसरी लाइन का निर्माण करने के लिए लगभग 965 करोड़ रुपए खर्च होने वाले है। DDU से किऊल तक तीसरी एवं चौथी जबकि किउल से झाझा के बीच सिर्फ तीसरी रेल लाइन का निर्माण किया जाना है। Indian Railway
जानकारी के मुताबिक, फतुहा से किउल के बीच पूर्व में ही तीसरी एवं चौथी लाइन के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, किऊल-झाझा तीसरी लाइन से हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर पर परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी। इससे रेल सेवाओं की समयबद्धता व परिचालन की क्षमता में सुधार होगा।
