2 रात और 3 दिन का शानदार टूर ! IRCTC लाया बिल्कुल सस्ते में उदयपुर टूर पैकेज, देखें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं ?
Udaipur Times, Udaipur Tour Package : अगर आप मानसून या छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे की पर्यटन इकाई IRCTC राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर की सैर कराने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आयी है। 'झीलों की नगरी' के नाम से मशहूर उदयपुर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक महलों और संस्कृति के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
2 रात और 3 दिन का रहेगा टूर
IRCTC का यह टूर पैकेज 2 रात और 3 दिन का है। इस पैकेज में यात्रियों को होटल में ठहरने, खाने-पीने और स्थानीय पर्यटन की कई सुविधाएं दी जाएंगी। अगर आप कम बजट में शानदार ट्रिप का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह पैकेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
सिर्फ 7,960 रुपये में मिलेगा पूरा पैकेज
इस टूर पैकेज का शुरुआती किराया प्रति व्यक्ति 7,960 रुपये रखा गया है। इस कीमत में यात्रियों को रहने, खाने और घूमने की सुविधाएं शामिल हैं।
इन खूबसूरत जगहों की कराई जाएगी सैर
इस टूर पैकेज के दौरान पर्यटक उदयपुर की कई प्रसिद्ध जगहों का भ्रमण कर सकेंगे, जिनमें सिटी पैलेस, सहेलियों की बाड़ी, फतेह सागर झील, एकलिंगजी मंदिर, हल्दीघाटी, नाथद्वारा और कुंभलगढ़ किला शामिल है। इसके अलावा पर्यटक पिछोला झील में स्थित प्रसिद्ध लेक पैलेस की खूबसूरती का भी आनंद ले सकेंगे।
कैसे करें बुकिंग?
IRCTC के इस टूर पैकेज के बारे में अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए यात्री IRCTC टूरिज्म की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NJH081 पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
