शिया दाउदी बोहरा समाज का 80 हज यात्रियों का दल आज रवाना हुआ।

शिया दाउदी बोहरा समाज का हज 2018 के लिए 80 हज यात्रियों का दल आज सुबह 7 बजे हाथीपोल चौराहे से बस द्वारा अहमदाबाद रवाना हुआ। जहाँ से सऊदी अरब

 | 
शिया दाउदी बोहरा समाज का 80 हज यात्रियों का दल आज रवाना हुआ।

शिया दाउदी बोहरा समाज का हज 2018 के लिए 80 हज यात्रियों का दल आज सुबह 7 बजे हाथीपोल चौराहे से बस द्वारा अहमदाबाद रवाना हुआ। जहाँ से सऊदी अरब के जेद्दाह एयरपोर्ट पहुंचकर हज के लिए मक्का जायेगा।

फैजे हुसैनी कमेटी के कार्डिनेटर अली असगर तुर्रा व मोईज अली कानोड वाला ने बताया कि सुबह 8 बजे हज यात्रियों के दल को नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, हज कमेटी संभागीय संयोजक जहीरूद्धीन सक्का, भाजपा सर्तकता समिति जिला संयोजक दिनेश गुप्ता, तौकिर, अब्बास मगर आदि ने हाजियों को माला पहनाकर मुबारकबाद दी उदयपुर शहर व प्रदेश की शान्ति चैन ओ अमन के लिए दुआ करने की बात कही।

Click here to Download the UT App

साथ ही बस को हरी झण्डी दिखाकर अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए रवाना किया। जहां अहमदाबाद एयरपोर्ट से सभी यात्री जद्दा एयरपोर्ट सउदी अरब पहुंचकर मक्का के लिए रवाना होगे। यह दल हज यात्रा से 40 दिन वापस लौटेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News