हरियाणा में 20 नवंबर को यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी

 | 
हरियाणा में 20 नवंबर को यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी 

रोहतक 18 नवंबर : उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार मंडल रोजगार कार्यालय, रोहतक द्वारा 20 नवंबर 2026 को प्रातः 9ः30 बजे लघु सचिवालय भवन स्थित हॉल नंबर 301 में जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में 3 से 4 प्रतिष्ठित संस्थान एवं नियोजक भाग लेंगे।

सतबीर सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में रोहतक तथा आसपास के जिलों के कॉलेजों, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थी, स्नातक, स्नातकोत्तर, 12वीं पास तथा अन्य नौकरी के इच्छुक युवा भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले में 12वीं पास, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं के अनुरूप रिक्तियां उपलब्ध हैं।

उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। ऐसे रोजगार मेले युवाओं और निजी क्षेत्र के नियोजकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

सतबीर सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hrex.gov.in  पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की जानकारी एवं अवसरों का लाभ भी प्राप्त कर सकें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News