हरियाणा में 26 नवंबर को यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका
Udaipur Times, Rojgar Mela : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 26 नवंबर को प्रात: 10 बजे एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। डीसी साहिल गुप्ता ने आईटीआई पास युवाओं का आह्वान किया है कि टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, टीपीईएस, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, वायरमैन व वेल्डर ट्रेड से पास अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक भाग ले।
उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को आयोजित मेले में हरियाणा राज्य में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से उपरोक्त व्यवसायों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 18 से 25 वर्ष तक के आईटीआई पास छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं।