हरियाणा में 26 नवंबर को यहां लगेगा रोजगार मेला, सैंकड़ों युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी

 | 
हरियाणा में 26 नवंबर को यहां लगेगा रोजगार मेला, सैंकड़ों युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी 

फरीदाबाद 25 नवंबर : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा बल्लभगढ़ स्थित उपमंडल रोजगार कार्यालय के प्रांगण में 26 नवंबर 2026 को प्रातः 9 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में क्षेत्र की लगभग 7 से 8 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी।

आयुष सिन्हा ने बताया कि रोजगार मेला में माइक्रो मशीनस, टाटा स्ट्राइव, शिवालिक फैशन तथा शाही एल्पाइन एपेयरल्स सहित अन्य निजी नियोजक शामिल होंगे। इन कंपनियों द्वारा 100 से अधिक रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

रोजगार मेला में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताएं रखने वाले युवाओं को निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने इच्छुक युवाओं का आह्वाहन किया कि वे अपने बायोडाटा की 4-5 प्रतियां साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में पहुंचें और इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News