हरियाणा में कल यहां लगेगा रोजगार मेला, 20 हजार रुपये की नौकरी पाने का सनुहरा मौका
झज्जर 18 नवंबर : जिला रोजगार कार्यालय, झज्जर की ओर से बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 19 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे पुराने बस स्टैंड के पास स्थित जिला रोजगार कार्यालय में लगेगा।
जिला रोजगार अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में सिक्लोप्स सिक्योरिटी सर्विसेज के माध्यम से रिलायंस मेट सिटी, सेक्टर-8 में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 22 से 35 वर्ष आयु के 10वीं, 12वीं और स्नातक पास पुरुष युवा आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 6 इंच होनी चाहिए। चयनित युवाओं को 19 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
उन्होंने इच्छुक युवाओं से अपील की कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचे और इस अवसर का लाभ उठाएं।