हरियाणा में 25 को यहां लगेगा रोजगार मेला, इन युवाओं को मिलेगी नौकरियां
| May 20, 2026, 07:59 IST
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फरीदाबाद में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर बिल्लौच के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि MSDE भारत सरकार व कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के आदेशों अनुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर बिल्लौच में 25 मई 2026 को शिक्षुता अधिनियम 1961 के तहत आई.टी.आई पास शुदा छात्रों को शिक्षुता/प्लेसमेंट लगवाने हेतु प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षा कम रोजगार मेला (PMANM) का आयोजन किया जाना है। जिससे अधिक-से-अधिक छात्रों एवं युवाओं को रोजगार पर लगाया जा सके।
