30 नवंबर को यहां लगेगा रोजगार मेला, 3000 पदों पर युवाओं की होगी सीधी भर्ती
Udaipur Times, Rojgar Mela : बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जानकारी के लिए आपकों बता दें की समस्तीपुर जिले में श्रम संसाधन विभाग की ओर से आगामी 30 नवंबर को जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहनपुर स्थित टेक्नो मिशन हाईस्कूल परिसर में सुबह 10:30 बजे से शाम चार बजे तक मेला लगेगा। इसमें निजी क्षेत्र की 30 कंपनियों के शामिल होने की सहमति मिली है।
इन कंपनियों की ओर से करीब 2500 से 3000 रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को स्थानीय स्तर के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में भी काम करने का मौका मिल सकता है।
जानकारी के मुताबिक, रोजगार मेले में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें नॉन मैट्रिक से लेकर स्नातक और डिप्लोमा उत्तीर्ण युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे।
कंपनियों की ओर से निर्धारित योग्यता और अन्य मापदंडों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
नियोजन मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्रों के अलावा बायोडाटा भी लेकर पहुंचना होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, इस मेले में 2 कम्स कंसलटिंग लिमिटेड, ए बी इंडिया सर्विसेज, सील एचआर सर्विसेज, ईलाइट फूड्स लिमिटेड, फर्स्ट फ्लाइट कॉरपोरेट मैनेजमेंट लिमिटेड, लाइव वाइड एविएशन इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड और फ्रीडम अकादमी सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी।