Udaipur Times, Rojgar Mela : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जानकारी के लिए आपको बता दें की मधुबनी में जिला नियोजनालय की ओर से 28 नवंबर 2026 को एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 15 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करायेंगी। मेला राजनगर स्थित वीएसजे कॉलेज राज मैदान परिसर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित इस मेले में अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी। इनमें डी-सेट्स प्राइवेट लिमिटेड, फर्स्टफ्लाई कॉर्पोरेट मैनेजमेंट सर्विसेज, केके इंटरप्राइजेज, क्वेस कॉर्प लिमिटेड, सांवी ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड, एसआइएस प्राइवेट लिमिटेड और शिवशक्ति एग्रीटेक शामिल हैं।
इसके अलावा ग्राउंड जीरो, विजन इंडिया सर्विसेज, रूपल हॉस्पिटैलिटी, एबी इंडिया सर्विसेज, नेपच्यून इंडस्ट्रीज और फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी सहित अन्य कंपनियां भी मेले में पहुंचेंगी।
जानकारी के मुताबिक, जिला नियोजनालय, मधुबनी की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर देने के साथ करियर संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह अच्छा अवसर है।
जानकारी के लिए आपको बता दें की रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ कुछ जरूरी कागजात लाने होंगे। इनमें बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और नियोजनालय का निबंधन कार्ड शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जरूरी प्रमाण-पत्र भी साथ रखने होंगे।
नौकरी की तलाश कर रहे मधुबनी और आसपास के क्षेत्रों के युवा 28 नवंबर को राजनगर पहुंचकर इस मेले में शामिल हो सकते हैं।