हरियाणा में 21 अगस्त को यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगी सीधी नौकरियां
Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम : मंडल रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम द्वारा कल 21 अगस्त को युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला मिनी सचिवालय, गुरुग्राम की 5वीं मंजिल स्थित कमरा नंबर 513-14 में आयोजित होगा।
मंडल रोजगार कार्यालय के अनुसार, रोजगार मेले में ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, मेराक्वी प्राइवेट लिमिटेड, हिताची एटीएम प्राइवेट लिमिटेड तथा एनआईआईटी फाउंडेशन सहित विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी। मेले में 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई एवं डिप्लोमा पास बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
रोजगार कार्यालय ने इच्छुक युवाओं से आह्वान किया है कि वे रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने साथ रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज तथा अपना बायोडाटा (रिज्यूमे) अवश्य लेकर आएं।
