हरियाणा के इस जिले में 23 मई को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फरीदाबाद मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में मण्डल रोजगार कार्यालय, फरीदाबाद तथा Jitojobs.org & RB Perfect Mart Foundation द्वारा दिनांक: 23 मई 2026 को (प्रातः 09.30 बजे से सांय 04.00 बजे तक) एनआईटी नीलम-बाटा रोड पर स्थित "Hotel Delight Sarover Portica के प्रांगण में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग 40-50 निजी क्षेत्र की विभिन्न संस्थापनाओं द्वारा भाग लिया जायेगा। इस रोजगार मेले में सभी प्रकार के बेरोजगार प्रार्थियों जैसें, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीसीए, एमसीए व अनुभवी प्रार्थियों को बुलाया गया है जिन्हें निजी संस्थापनाओं में समायोजन हेतु अवसर उपलब्ध करवाने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा।
