हरियाणा में सडक़ हादसों को रोकने के लिए बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने दिए ये जरूरी निर्देश

 | 
हरियाणा में सडक़ हादसों को रोकने के लिए बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने दिए ये जरूरी निर्देश

Udaipur Times, Haryana news  : सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन हाईवे और अधिक जाम वाले क्षेत्रों में कार्य के दौरान ट्रैफिक को सुव्यवस्थित तरीके से डायवर्ट किया जाए ताकि आमजन को परेशानी न हो और सडक़ हादसों को रोका जा सके। मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने वीसी के दौरान मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए सडक़ों के किनारे उगी झाडिय़ों की तुरंत सफाई करवाई जाए ताकि वाहन चालकों को रास्ता स्पष्टï दिखाई दे।

एडीसी ने निर्देश दिए कि सभी मुख्य सडक़, लिंक रोड़ मार्ग और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) पर सफेद पट्टियां लगाई जाएं और उचित सांकेतिक चिन्ह (साइन बोर्ड) स्थापित किए जाएं। जिन हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है या जहां जाम की स्थिति रहती है, वहां सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ट्रैफिक डायवर्जन की पुख्ता व्यवस्था की जाए।

भारी माल वाहक वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाए जाएं

एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारी माल वाहक वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं ताकि रात या धुंध के समय वाहन नजर आए। उन्होंने कहा कि धुंध के दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टर जरूरी हैं। वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर के बारे में जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि तोशाम के खानक में एक अभियान चलाकर माल वाहक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि सडक़ों के किनारे बर्म सही हों ताकि अचानक सडक़ से नीचे वाहन उतारने की स्थिति में सुरक्षा हो।

अंडर पास पर लगाए जाएं कॉन्वेक्स मिरर

एडीसी ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडर पास पर उपयुक्त जगहों पर कॉन्वेक्स मिरर लगाएं ताकि वाहन चालकों को साईड से आने वाले वाहन नजर आएं, जिससे कि हादसे ना हों। उन्होंने कहा कि कॉन्वेक्स मिरर लगाने का कार्य तुरंत प्रभाव से किया जाए अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान एसडीएम महेश कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, डीएसपी अनूप कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता लोकेश डागर, एनएचएआई के डीएम राकेश चौधरी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News