हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की जारी रिपोर्ट

 | 
हरियाणा में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की जारी रिपोर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है, जबकि दिन में अभी गर्मी बरकरार है।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश में अधिकतम तापमान नूंह में 32.6 डिग्री तक पहुंच गया है। हिसार में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 और 14 नवंबर को कुछ जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है। वही 15 नवंबर को बारिश का दायरा बढ़ सकता है।

इसके बाद 16 और 17 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश और बादलों की आवाजाही के बाद तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 13 नवंबर को बल्लभगढ़ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 दर्ज किया गया।

यह प्रदेश में सबसे अधिक है। इसके बाद गुरुग्राम 324, पंचगांव 318, मानेसर 316 और बहादुरगढ़ 308 AQI के साथ बेहद खराब श्रेणी में रहे।

प्रदेश के 24 निगरानी शहरों में से पांच की हवा बेहद खराब, सात की खराब और 12 शहरों की हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। 

इसके अलावा भिवानी में AQI 245, फतेहाबाद में 237, यमुनानगर में 219 और जींद में 261 दर्ज हुआ। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News