23 नवंबर को यहां लगेगा विशाल रोजगार मेला, 15 कंपनियां युवाओं को देगी सीधी नौकरी
Udaipur Times, Rojgar Mela : बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 23 नवंबर को जिला नियोजनालय-सह-माडल करियर सेंटर, खूंटी में रोजगार मेला लगेगा। मिली जानकारी के अनुसार, इसमें 15 कंपनियां 2300 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित यह मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
जानकारी के मुताबिक, इस रोजगार मेले में आठवीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा योग्यताधारी अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। सर्विस एडवाइजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, अप्रेंटिस, वेल्डर, मशीन आपरेटर, नर्स, शिक्षक, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर समेत कई पदों पर चयन होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, इस रोजगार मेले में अशोका हीरो, फ्यूजन फाइनेंस, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंट नेक्सा, एलआइसी खूंटी, क्वांटम निट्स, फ्रीडम इंप्लायबिलिटी एकेडमी, पैनआईआईटी एलुमनी रीच फार झारखंड फाउंडेशन, केएस गंगा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण, आर्यन स्टील, आयल्स इंडिया, प्रेमसंस बजाज और एसआईएस इंडिया सहित 15 नियोजक भाग लेंगे। इनके माध्यम से खूंटी, मुरहू, रांची, गुमला, जमशेदपुर, चाईबासा, नागपुर और चेन्नई के अलावा तमिलनाडु तथा दुबई में भी नौकरी के अवसर मिलेंगे।
दुबई में राजमिस्त्री, प्लंबर, इलेक्ट्रिकल और पाइप फिटर जैसे पदों पर नियुक्ति होगी। वहीं, इलेक्ट्रिकल वाहन चालक, फोर्कलिफ्ट आपरेटर, मशीन आपरेटर और अन्य तकनीकी पदों पर भी नियुक्ति होगी।
क्वांटम निट्स में एसएमओ के 500 पदों के अलावा नर्स, वार्डेन, हेल्पर और अन्य पदों पर चयन होगा। टैलेंट नेक्सा में वेल्डर, आइटीआइ फिटर, फैब्रिकेटर फिटर और रोबो वेल्डर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल, वित्तीय संस्थानों और अन्य कंपनियों में भी विभिन्न पद रिक्त हैं।
जानकारी के लिए आपकों बता दें की रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार के नियोजन पोर्टल jharniyojan.jharkhand.gov.inपर निबंधन कराना होगा।