30 नवंबर को यहां लगेगा विशाल रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी

 | 
30 नवंबर को यहां लगेगा विशाल रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी

Udaipur Times, Rojgar Mela : बेरोजगार और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, कासगंज में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 30 नवंबर को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 20 से अधिक निजी कंपनियां करीब एक हजार रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट, कलेक्ट्रेट परिसर में लगेगा।

जानकारी के अनुसार, जिला सेवायोजन अधिकारी एसएस मित्तल ने बताया की मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। इच्छुक युवाओं को सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

जानकारी के लिए आपकों बता दें की चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रिज्यूम, पंजीयन कार्ड (एक्स-10), सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।

इंटर, स्नातक और आइटीआइ उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष तक के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे।

इसके साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें। आनलाइन पंजीकरण या आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी होने पर जिला सेवायोजन कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 155330 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News