हरियाणा में 21 अगस्त को CM सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

 | 
हरियाणा में 21 अगस्त को CM सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश 

Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 21 अगस्त, शुक्रवार को गुरुग्राम में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के नागरिकों से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं और शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का आयोजन सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल (जॉन हॉल) में किया जाएगा। बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। 

प्रवक्ता ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। बैठक के दौरान नागरिकों से प्राप्त शिकायतों की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई कार्रवाई तथा लंबित मामलों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News