हरियाणा के इस गांव में बनेगा आधुनिक रेस्ट हाउस, 15.87 करोड़ रुपये की आएगी लागत

 | 
हरियाणा के इस गांव में बनेगा आधुनिक रेस्ट हाउस, 15.87 करोड़ रुपये की आएगी लागत 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले के अटेली क्षेत्र के गांव उनींदा में 15.87 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रेस्ट हाउस बनाया जाएगा। इसके निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है। 

मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बताया कि यह रेस्ट हाउस सभी जरूरी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके बनने से क्षेत्र में बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में सरकारी कामकाज को भी और अधिक सुचारू ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना की सभी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। रेस्ट हाउस में बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य तय समय में और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है और विकास का लाभ प्रदेश के हर हिस्से तक पहुंचाया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News