हरियाणा में यहां बनने जा रहा बहुमंजिला भवन, बिजली उपभोक्ताओं को अब नहीं काटने पड़ेंगे अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर
Udaipur Times, Haryana News, गोहाना : उपमंडल के उपभोक्ताओं को अब बिजली से संबंधित शिकायतों के समाधान व अन्य कार्यों के लिए अलग-अलग अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उनकी शिकायतों का समाधान व आवश्यक कार्य जल्द ही एक ही छत के नीचे पूरे होंगे। इसके लिए निगम अधिकारी शहर में महम रोड पर 5.50 करोड़ रुपए से बन रहे बहुमंजिला भवन के अंतिम चरण के कार्य को जल्द पूरा कराएंगे। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर संचालित अधिकारियों के कार्यालयों को भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलेगी।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निगम द्वारा करीब सवा लाख उपभोक्ताओं बिजली की सप्लाई दी जा रही है। बिजली की सप्लाई सुचारू रखने और उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए एक XEN और चार SDO कार्यालय हैं। सभी कार्यालय अलग-अलग स्थानों पर बने हुए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी शिकायतों के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाना पड़ता है। Haryana News
कई बार उपभोक्ताओं को अपने एरिया के SDO के कार्यालय के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं होती है, जिसके कारण वह दूसरे SDO कार्यालय में पहुंच जाता है। ऐसे में शिकायतकर्ता को असुविधा झेलनी पड़ती है। इसी के मद्देनजर अधिकारियों द्वारा महम रोड पर नए कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। अब नया कार्यालय तैयार होने पर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को फायदा होगा। Haryana News
फिलहाल यह स्थिति
वर्तमान में बिजली निगम के XEN का कार्यालय महम रोड स्थित पावर हाउस परिसर में है। इसके अलावा SDO कार्यालय बड़ौदा व रोहतक रोड पर बने हुए हैं। इससे उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतों और कार्यों के लिए अलग-अलग चक्कर काटने पड़ते हैं। अब नया भवन बनने के बाद XEN व सभी SDO के कार्यालय वहां शिफ्ट होंगे, जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। Haryana News
निगम का बहुमंजिला भवन अंतिम चरण में है। अब जल्द ही इसका कार्य पूरा करा संबंधित कार्यालयों को भवन में शिफ्ट करा दिया जाएगा। इससे उपभोक्ता एक ही छत के नीचे निगम की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे और उन्हें कार्यालय से संबंधित कार्य कराने में भी आसानी होगी। - राज सिंह सिंहमार, XEN, बिजली निगम, गोहाना