हरियाणा में 10 करोड़ की लागत से यहां बनेगा नेचर पार्क, CM सैनी का बड़ा ऐलान

 | 
हरियाणा में 10 करोड़ की लागत से यहां बनेगा नेचर पार्क, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फरीदाबाद में सीएम सैनी के द्वारा की गई नेचर पार्क की घोषणा को पूरा करने का काम शुरू हो गया है। 

जानकारी के अनुसार इस पार्क को 10 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किया जाएगा। इस पार्क में जिम और योग केन्द्र के साथ औषधीय पौधे, लगाए जाएंगे और लोगों के मनोरंजन के लिए कई सुविधाओं का निमार्ण किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक इस पार्क को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां पर बच्चों को काफी सुविधाएं मिलने वाली है। Haryana News

ये सुविधा होंगी

पार्क में झूलों के साथ मिली जानकारी के मुताबिक जिम में कसरत करने के लिए अलग-अलग मशीनें उपलब्ध होंगी। इसके अलावा पुरुषों के लिए योग सेंटर के पास अलग से जिम उपकरण लगाए जाएंगे। पार्क में पैदल ट्रैक, फेंसिंग, योग सेंटर, विभिन्न औषधीय पौधे और पार्क में सोलर लाइट लगाई जाएंगी। Haryana News

पार्किंग की सुविधा, स्टाइलिश फव्वारा, कलाकृतियां, हेल्थ पार्क, चिल्ड्रन पार्क, कैक्टस गार्डन, राक गार्डन, बोटिग, लाग हट्स तैयार किए जाएंगे। Haryana News जानकारी के अनुसार इनके अलावा ट्री हाउस बनाया जाएगा। पार्क में दूब व कारपेट घास लगाई जाएगी। नगर निगम ने नेचर पार्क के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News