हरियाणा में यहां बनेगा 1.275 KM लंबा नया सिक्सलेन प्लाईओवर, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा के हिसार शहर के प्रमुख प्रवेश द्वार माने जाने वाले नेशनल हाईवे-9 (दिल्ली-हिसार मार्ग) पर स्थित सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हिसार वेलकम गेट से लेकर चांद सितारा होटल (दिल्ली चुंगी क्षेत्र) तक 6-लेन का नया फ्लाईओवर (व्हीकुलर अंडरपास - VUP) बनाया जाएगा।
NHAI और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के माध्यम से बनने वाले इस प्रोजेक्ट की प्रारंभिक हॉरिजॉन्टल ड्राइंग सामने आ गई है।
जानकारी के मुताबिक, इस मार्ग पर लगातार हो रहे गंभीर सड़क हादसों और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने विशेष रुचि लेकर इस स्थान को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित करवाया और इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता पर मंजूर कराया।
इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट को NHAI के माध्यम से स्वीकृत कराना एक बेहद दूरदर्शी कदम माना जा रहा है। विभागीय जानकारों के मुताबिक, यदि इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में एक-दो साल की देरी होती, तो इस हाईवे सेक्शन के हस्तांतरण के बाद इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) को करना पड़ता।
मिली जानकारी के अनुसार, इससे हरियाणा सरकार के खजाने पर करोड़ों रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आता। मंत्री गंगवा की सक्रियता से अब इसका पूरा खर्च केंद्र सरकार (NHAI) वहन करेगी।
मरीन चीफ इंजीनियर संदीप बाना ने बताया, हिसार के यातायात को सुगम बनाने के लिए इस क्षेत्र में तीन फ्लाईओवरों की एक श्रृंखला विकसित करने की योजना है।
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के प्रयासों से हिसार कैंट के ऊपर बनने वाले फ्लाईओवर को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। जैसा की बताया जा रहा है इस कॉरिडोर के बनने से न केवल हिसार शहर के लाखों नागरिकों को जाम और हादसों से राहत मिलेगी।