22 हजार करोड़ की लागत से तैयार होगा 180 KM नया एक्सप्रेसवे, देखें किन-किन शहरों की होगी कनेक्टिविटी ?

 | 
22 हजार करोड़ की लागत से तैयार होगा 180 KM नया एक्सप्रेसवे, देखें किन-किन शहरों की होगी कनेक्टिविटी ?

Udaipur Times, Jalna Nanded Expressway : देश में यातायात की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाये जा रहे हैं। इसके अलावा शहरों के बीच आवाजाही को आसान बनाने के लिए एक्सप्रेसवे और हाईवे का जाल बिछाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इन तमाम प्रोजेक्ट के बीच एक ऐसा एक्सप्रेसवे भी बनाया जा रहा है, जो छोटा होने के बावजूद पूरे प्रदेश की तस्वीर बदलने का दम रखता है। 

जानकारी के मुताबिक, यह एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के आसपास के जिलों और प्रदेश में आने वाले एक्सप्रेसवे को जोड़ने का काम करेगा जिससे आवाजाही और कारोबार आसान होगा। जालना-नांदेड़ एक्सप्रेसवे के जरिये महाराष्ट्र के आसपास के जिलों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 

जानकारी के लिए आपको बता दें की महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने जालना-नांदेड़ एक्सप्रेसवे (Jalna-Nanded Expressway) बनाने की शुरुआत की है। यह ग्रीनफील्ड ई-वे कई शहरों को जोड़ने का काम करेगा, जिसमें जालना, नांदेड़, परभनी और हिंगोली शामिल हैं।साथ ही यह आगे जाकर मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगा। इस वजह से इन जिलों को भी मुंबई-नागपुर ई-वे तक सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। 

जालना-नांदेड़ एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात ये है कि इसे मुंबई-नागपुर ई-वे के साथ भी जोड़ा जा रहा है। मुंबई-नागपुर ई-वे की कुल लंबाई 701 किलोमीटर है। यहां तक सीधा जुड़ाव होने के बाद महाराष्ट्र के बाहरी जिलों से भी नागपुर तक आना -जाना आसान हो जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार, जालना-नांदेड़ एक्सप्रेसवे की लंबाई 179 किलोमीटर है और इसे 6 लेन का बनाया जा रहा है। इसे तैयार करने में करीब 22 हजार करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। पहले इसके लिए 14 हजार करोड़ का फंड बनाया जा रहा था, लेकिन साल 2022 में सरकार ने बजट को बढ़ाकर 22 हजार करोड़ रुपये कर दिया है। प्रोजेक्ट का निर्माण साल 2021 में शुरू हुआ था और इस पर वाहनों को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की अनुमति रहेगी। 

मुंबई से जालना, नांदेड़, परभनी और हिंगोली के रास्ते मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे तक जाने में अभी करीब 12 घंटे का समय लगता है, लेकिन जालना-नांदेड़ एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद यह समय घटकर महज 6 घंटे रह जाएगा।  

जानकारी के मुताबिक, जालना-नांदेड़ एक्सप्रेसवे के आसपास भी तमाम इन्फ्रा प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। इससे कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस ई-वे के आसपास होटल, रेस्तरां, वेयरहाउस, इंटरटेनमेंट के विकल्प बनाए जा रहे हैं।सरकार ने ई-वे के आसपास कॉरिडोर विकसित करने का भी प्लान बनाया है, ताकि माल की आवाजाही को आसान बनाया जा सके। इस ई-वे से जुड़ने वाले से जिलों से नागपुर तक माल की ढुलाई आसान होगी और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News