हरियाणा के इस जिले में तैयार होगा 41 KM लंबा नया बाईपास, लोगों की होगी बल्ले-बल्ले
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के हिसार जिले के लिए नए बाईपास को मुखमंत्री नायाब सैनी ने मंजूर कर दिया है। प्रदेश के हिसार जिले के लिए 41 किलोमीटर लंबा ये नया बाईपास का निर्माण बढ़ते यातायात को कम करेगा, साथ ही इस बायपास से हिसार के महानगर के रूप में विकसित होने वाला है।
इस बाईपास का निर्माण हिसार-राजगढ़ रोड (NH-52) से शुरू होकर हिसार-दिल्ली रोड (NH-9) को पार करते हुए हिसार-कैथल रोड (NH-52) तक किया जाएगा। यह आधुनिक तकनीक से तैयार होने वाला 41 KM लंबा नया बाईपास यातायात को तेज़ और सुरक्षित बनाने वाला है। Haryana News
इस बाईपास के निर्माण से हिसार शहर को जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी और यात्रियों का समय एवं ईंधन दोनों की बचत होगी। Haryana News
यह बाईपास न केवल हिसार बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होने वाला है, क्योंकि यह औद्योगिक, व्यावसायिक और कृषि गतिविधियों को गति देगा। Haryana News
इस बाईपास के निर्माण से सबसे ज्यादा फायदा हिसार का ट्रैफिक सुगम होगा और शहर के विकास की रफ्तार दोगुनी होगी।
