4 एकड़ जमीन पर यहां बनेगा नया एडवेंचर पार्क, जाने क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं ?

 | 
4 एकड़ जमीन पर यहां बनेगा नया एडवेंचर पार्क, जाने क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं ?

Udaipur Times, Adventure Park : अलीगढ़ शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही शहरवासियों को मथुरा रोड पर एडवेंचर पार्क की सुविधा भी मिलने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, पार्क के लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। यह घोषणा सोमवार को ‘मेयर विद नेक्स्ट जेन’ कार्यक्रम के दौरान मेयर प्रशांत सिंघल ने युवा शक्ति के सामने की।

मथुरा रोड पर स्थापित कचरा निस्तारण केंद्र की कई एकड़ में जमीन फैली हुई है। मेयर ने बताया कि यहां लगभग चार एकड़ जमीन पर एडवेंचर पार्क की स्थापना पीपीपी मोड में की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, यहां वाल क्लाइंबिंग, रोप कोर्स एंड क्लाइंबिंग, किड्स जोन, ट्री-टॉप क्लाइंबिंग, फूड जोन आदि कई सुविधाएं शहरवासियों के लिए उपलब्ध होंगी।

यह एडवेंचर पार्क शहर में नया पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित होगा। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शहर में युवाओं को नशा मुक्त बनाने की मुहिम भी नगर निगम चलाएगा। ई-चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी बढ़ाई जाएगी। युवाओं की ओर से सुझाव रखा गया कि मेरा वार्ड मेरी जिम्मेदारी की मुहिम चलाई जाए। इसके तहत हर वार्ड में एक समिति बनाई जाए। इसमें स्थानीय निवासी व विद्यार्थी होंगे।

वे अपने क्षेत्र में गंदगी, स्ट्रीट लाइट, सड़क, पेयजल संबंधी समस्याओं पर नजर रखेंगे। नगर निगम के साथ मिलकर उनका समाधान कराएं। छात्रा मेधांशी ने कहा कि महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शहर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए। मेयर ने इस सुझावों का स्वागत किया।

जानकारी के लिए आपको बता दें की इस संवाद कार्यक्रम में गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, डीएस डिग्री कॉलेज, एसवी डिग्री कॉलेज, टीआर डिग्री कॉलेज, आईआईएमटी, आईटीएम, साईं मेडिकल कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने नगरीय सुविधाओं को बेहतर बनाने के नए-नए विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान मेयर की पत्नी पूजा सिंघल, छोट भाई निशांत की पत्नी मेघा सिंघल व शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट जनरेशन से सुझाव आया कि कूड़ा प्वाइंट जो खत्म हो रहे हैं, वहां नगर निगम के क्यूआर कोड लगाए जाएं। कोई इन प्वाइंट पर गंदगी फैलाए तो नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर संबंधित नंबर पर फोटो के साथ शिकायत अपलोड कर सकते हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News