भूमि अधिग्रहण कर यहां बसाई जाएगी नई एयरो सिटी, अगले महीने शुरू होगी जमीन रजिस्ट्री

 | 
भूमि अधिग्रहण कर यहां बसाई जाएगी नई एयरो सिटी, अगले महीने शुरू होगी जमीन रजिस्ट्री

Udaipur Times, New Aerocity : सरकार द्वारा विकास की नई- नई परियोजनाए चलाई जा रही है। इसी के चलते शहर के विकास को नई उड़ान देने वाली महत्वाकांक्षी एयरो सिटी परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। तीन दिसंबर से इस टाउनशिप के लिए जमीनों की रजिस्ट्री शुरू होगी।

जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में तीन गांवों के 332 काश्तकारों से 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि ली जाएगी। एयरो सिटी के पहले चरण में कटहुला गौसपुर, शेरपुर और जलालपुर घोसी गांव की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए संबंधित काश्तकारों के अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक करीब 85 प्रतिशत काश्तकारों की खतौनी का सत्यापन पूरा हो चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार, शेष अभिलेखों की जांच भी जल्द पूरी करने की तैयारी है। काश्तकारों को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए तीनों गांवों के पास अस्थायी शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में ही रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों को सहूलियत मिलेगी और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी हो सकेगी।

इसके साथ ही पीडीए के संपत्ति अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि एयरो सिटी को गोमती नगर की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित करने की योजना है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा कराया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News