यहां बसाएगी जाएगी नई एयरोसिटी ! 230 हेक्टेयर में बनेगी नई टाउनशिप, नमो भारत से होगी कनेक्टिविटी

 | 
यहां बसाएगी जाएगी नई एयरोसिटी ! 230 हेक्टेयर में बनेगी नई टाउनशिप, नमो भारत से होगी कनेक्टिविटी

Udaipur Times, New Delhi : शहर के विस्तार को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) नई एयरोसिटी टाउनशिप बसाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए मोरटी और अटौर के पास करीब 230 हेक्टेयर जमीन पर योजना प्रस्तावित है।इसके चलते  GDA ने जमीन का दोबारा सर्वे कराने का फैसला लिया है।

दोबारा होगा जमीन का सर्वे :GDA

पहले हुए सर्वे में कुछ खामियां और किसानों की आपत्तियां सामने आई थीं। अब GDA दोबारा सर्वे कर जमीन को चिन्हित करेगा। अधिकारियों के मुताबिक, सर्वे रिपोर्ट जल्द तैयार करने की योजना है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नमो भारत स्टेशन के पास होगी नई टाउनशिप

GDA की कोशिश है कि एयरोसिटी को RRTS कॉरिडोर के करीब विकसित किया जाए। योजना के मुताबिक, टाउनशिप से नमो भारत स्टेशन की दूरी करीब 10 मीटर तक रखने का लक्ष्य है। इससे यहां रहने वाले लोगों को तेज और आसान सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सकेगी। 

प्रस्तावित एयरोसिटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आसपास विकसित की जाएगी। जमीन अधिग्रहण से पहले प्रस्ताव तैयार कर बैठक में रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद टाउनशिप के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News