हरियाणा में यहां बनेगा नया ऑडिटोरियम, इस गांव में 32 करोड़ से तैयार होगा ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान

 | 
हरियाणा में यहां बनेगा नया ऑडिटोरियम, इस गांव में 32 करोड़ से तैयार होगा ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के नूंह के लघु सचिवालय में मेवात विकास अभिकरण (MDA) की 34वीं गवर्निंग बॉडी की मीटिंग में संबंधित विभागों को आगामी 10 दिनों के भीतर नए विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

मिली जानकारी के अनुसार, आयुक्त संजय जून ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि MDA के माध्यम से ऐसी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाए, जिनसे मेवात क्षेत्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। Haryana News 

संस्थान का निर्माण

जानकारी के मुताबिक, गांव छपेड़ा में 32.63 करोड़ रुपए की लागत से ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके अतिरिक्त, नूंह में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और गांव आकेड़ा में यूनानी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। वन विभाग द्वारा लगभग 1.98 करोड़ रुपए की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण पूरा कर लिया गया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, नूंह की पुरानी तहसील परिसर में करीब 21 करोड़ रुपए की लागत से संग्रहालय एवं ऑडिटोरियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही, पुरानी SDM कोर्ट परिसर में 200 विद्यार्थियों की क्षमता वाली एक आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। जिले के सभी उपमंडलों और 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में भी पुस्तकालय खोलने की योजना है। Haryana News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News