यहां बनने जा रहा नया ऑटो शोरूम हब ! पार्किंग समस्या होगी खत्म, लोगों एक ही जगह मिलेगी सभी कारें ?

 | 
यहां बनने जा रहा नया ऑटो शोरूम हब ! पार्किंग समस्या होगी खत्म, लोगों एक ही जगह मिलेगी सभी कारें ?

Udaipur Times, New Delhi : नोएडा शहर में अलग-अलग जगहों पर कारों के शोरूम तलाशने और पार्किंग की परेशानी झेलने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-105 में एक आधुनिक ‘ऑटो शोरूम हब’ विकसित करने की योजना तैयार की है। यह हब नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किया जाएगा, जहां एक ही जगह कई वाहन कंपनियों के शोरूम उपलब्ध होंगे।

इस परियोजना के लिए प्राधिकरण ने कंपनियों और इच्छुक एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित करते हुए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी किया है।

12,596 वर्गमीटर जमीन पर विकसित होगा ऑटो हब

प्राधिकरण ने इस परियोजना के लिए कुल 12,596 वर्गमीटर व्यावसायिक भूमि चिह्नित की है। यहां वाहन कंपनियों के शोरूम के अलावा ग्राहकों की सुविधा के लिए बहुमंजिला पार्किंग, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।योजना के तहत ऑटो शोरूम के लिए पांच भूखंड, एक बहुमंजिला पार्किंग, दो रेस्टोरेंट और एक अतिरिक्त व्यावसायिक भूखंड शामिल किया गया है।

वर्क सर्किल-8 के वरिष्ठ प्रबंधक रोहित कुमार के अनुसार, प्रत्येक शोरूम भूखंड का क्षेत्रफल करीब 2,231 से 2,300 वर्गमीटर होगा। वहीं, बहुमंजिला पार्किंग के लिए करीब 2,261 वर्गमीटर जमीन निर्धारित की गई है। ग्राहकों की सुविधा के लिए दो रेस्टोरेंट के लिए 500-500 वर्गमीटर के भूखंड रखे गए हैं।

पार्किंग की समस्या अब होगी खत्म

नोएडा में कई वाहन कंपनियों के शोरूम अलग-अलग स्थानों पर होने के कारण ग्राहकों को अक्सर पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऑटो शोरूम हब में अलग से बहुमंजिला पार्किंग विकसित होने से इस परेशानी को काफी हद तक दूर करने की उम्मीद है। ग्राहक एक ही परिसर में कार देखने, खरीदारी करने और खाने-पीने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे वाहन खरीदने का अनुभव भी पहले के मुकाबले आसान और सुविधाजनक होगा।

एक ही जगह कई ब्रांड और मॉडल की तुलना एक साथ आसान

ऑटो हब का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ग्राहकों को अलग-अलग इलाकों में जाकर शोरूम देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही जगह कई वाहन कंपनियों के शोरूम होने से ग्राहक अलग-अलग ब्रांड, मॉडल, फीचर्स और कीमतों की तुलना आसानी से कर सकेंगे।
इससे कार खरीदने वाले ग्राहकों को बेहतर विकल्प चुनने में मदद मिलेगी और उनका समय भी बचेगा।

18 सितंबर तक जमा होंगी आवेदन की प्रक्रिया

प्राधिकरण की योजना के मुताबिक इच्छुक कंपनियां और एजेंसियां 18 सितंबर तक अपनी आपत्तियां और सवाल भेज सकती हैं। वहीं, इस परियोजना को लेकर प्री-बिड बैठक 11 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इच्छुक एजेंसियां 18 सितंबर की शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा कर सकेंगी। इसके बाद प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा की जाएगी और परियोजना को अगले चरण में ले जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

नोएडा प्राधिकरण की यह योजना अमल में आती है तो शहर में कार खरीदने वालों को एक ही स्थान पर कई ब्रांड और सुविधाएं मिलने के साथ पार्किंग की समस्या से भी बड़ी राहत मिल सकती है।अगर आप भी चाहते हैं अपने पसन्द की कार खरीदना तो विजिट करे और अपने सपनो की कार अपने घर ले आए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News