नई मेट्रो लाइन पर यहां बनेगा नया पुल-अंडरपास, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
Udaipur Times, Metro Update : नई मेट्रो लाइन से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मेट्रो स्टेशनों के अंडरपास और फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का इस्तेमाल सिर्फ मेट्रो के यात्री ही नहीं करते बल्कि ये पैदल यात्रियों के लिए सड़क पार करने में काम आता है। फेज चार में निर्माणाधीन गोल्डन लाइन (तुगलकाबाद-एरोसिटी) और मजेटा लाइन एक्सटेंशन (जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम) 13 स्टेशनों पर एफओबी और अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण पूरा होने पर बाहरी रिंग रोड और महरौली-बदरपुर जैसे व्यस्त रोड पर पैदल यात्रियों के लिए सड़क पार करना आसान हो जाएगा।
मौजूदा समय में दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क 416 किलोमीटर है। जिस पर 303 स्टेशन हैं। इनमें से दिल्ली मेट्रो के रेड, येलो, ब्लू, वायलेट और पिंक लाइन के स्टेशनों पर 37 फुअओवर ब्रिज हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश व निकास गेट का डिजाइन इस तरह किया जाता है कि पैदल यात्री स्टेशन का इस्तेमाल सड़क पार करने के लिए सब-वे या एफओबी के रूप में कर सकें। फेज चार के कॉरिडोर पर भी इसकी व्यवस्था की गई है।
बाहरी रिंग रोड पर बन रहे
जनकपुरी पश्चिम-आरके मेट्रो कॉरिडोर के चार स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज होंगे। इससे केशोपुर, मंगोलपुरी, पीरागढ़ी और मधुबन चौक पर पैदल यात्रियों के लिए सड़क पार करना आसान होगा। इसके अलावा इस कॉरिडोर पर आजादपुर स्टेशन पर दो फुटओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं।
इसमें से पहला फुट ओवर ब्रिज येलो लाइन के स्टेशन और दूसरा फुटओवर ब्रिज पिंक लाइन के स्टेशन से जुड़ा होगा। ये फुटओवर ब्रिज आजादपुर में तीन मेट्रो कॉरिडोर के साथ इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इसी तरह गोल्डन लाइन के चार स्टेशनों पर सब-वे और चार स्टेशनों पर एफओबी का निर्माण होगा। इसमें से चार एफओबी का निर्माण महरौली-बदरपुर रोड पर होगा।
बाहरी रिंग रोड पर बन रहे फुट ओवरब्रिज
स्टेशन लंबाई
केशोपुर 81
मंगोलपुरी 93
पीरागढ़ी 165
मधुबन चौक 185
आजादपुर 72
आजादपुर 40
गोल्डन लाइन पर बनने वाले सबवे की स्थिति
स्टेशन सबवे की लंबाई
महिपालपुर 37
किशनगढ़ 65
वसंतकुंज 66
छतरपुर 126
छतरपुर 150
गोल्डन लाइन के स्टेशनों पर बनने वाले एफओबी
स्टेशन लंबाई
साकेत जी ब्लॉक 175
अंबेडकर नगर 70
खानपुर 70
संगम विहार 175