11 हजार हेक्टेयर में यहां बसेगा नया शहर, सर्वे कर मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश ?

 | 
11 हजार हेक्टेयर में यहां बसेगा नया शहर, सर्वे कर मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश ?

Udaipur Times, New Delhi, ग्रेटर नोएडा : यूपी वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। टप्पल बाजाना, राया व न्यू आगरा अर्बन सेंटर की तर्ज पर यमुना प्राधिकरण फेज दो में शामिल न्यू हाथरस को भी बड़े क्षेत्र में विकसित करने की योजना बनाई गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार पहले न्यू हाथरस औद्योगिक शहर 4 हजार हेक्टेयर में बसाने ल प्लान था लेकिन अब उसमे बदलाव कर 11 हजार हेक्टेयर में नियोजित करने का फैसला किया गया है। Hathras development

जानकारी के मुताबिक मास्टर प्लान के लिए चयनित कंपनी आरवी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट को नए सिरे से सर्वे कर मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 चार हजार हेक्टेयर में ये नया औद्योगिक शहर बसाने के लिए RV इंजीनियरिंग कंसल्टेंट को जिम्मेदारी दी गई थी। Hathras development जानकारी के मुताबिक कंपनी ने सर्वे के बाद हाथरस शहर के नजदीक ही दो से तीन जगह को लेकर सुझाव दिए थे, लेकिन चार हजार हेक्टेयर में नया औद्योगिक शहर बसाने को लेकर प्राधिकरण राजी नहीं हुआ जिसके कारण बाद में यह फेसया लिया गया की  नए शहर के क्षेत्रफल को 11 हजार हेक्टेयर तक हो। Hathras development कंपनी को 

उद्योग समेत सभी सेक्टर की जमीन की मांग को पूरा करना संभव होगा। यीडा अधिसूचित क्षेत्र के नजदीक से रेलवे लाइन गुजर रही है। इसके आस पास नया शहर नियोजित करने से रेलवे कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी, जो औद्योगिक शहर के बुनियादी ढांचे को और मजबूती देगी। Hathras development

जल्द होगी बैठक

मिली जानकारी के अनुसार न्यू हाथरस के मास्टर प्लान को लेकर स्थानीय प्रशासन से भी सुझाव लिए जाएंगे। अलीगढ़ मंडल के मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News