हरियाणा के इस गांव में बनेगा नया सामुदायिक केंद्र और स्टेडियम, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
हरियाणा के इस गांव में बनेगा नया सामुदायिक केंद्र और स्टेडियम, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा  

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के फरीदाबाद वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। खेल की सुविधाओं से महरूम गांव नचौली में युवाओं के लिए राहत की खबर है नगर निगम की ओर से गांव में एक सामुदायिक केंद्र और स्टेडियम बनाने की योजना बनाई है। जानकारी के अनुसार अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस योजना पर करीब सात करोड़ रुपये लागत आएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव में कोई सामुदायिक भवन नहीं होने से अभी ग्रामीणों को बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान की कमी खलती है। वहीं स्टेडियम आदि नहीं होने के कारण गांव के प्रतिभावान खिलाड़ियों को दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। इसे लेकर ग्रामीण कई बार नगर निगम ने गांव में सुविधाएं विकसित करने की मांग कर चुके हैं। Haryana News 

जानकारी के अनुसार समस्या को देखते हुए गांव में खेल स्टेडियम और सामुदायिक भवन बनाने की तैयारी की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News