Udaipur Times, Donkey Farm : आज के समय में लोग रोजगार के लिए अलग -अलग पशुओं के दूध का उत्पादन करते हैं। इसी के चलते हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले के कंदरौर में गधा पालन और गधी के दूध के उत्पादन पर आधारित अनूठा स्टार्टअप शुरू हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डेरी कान्क्लेव-2026 के तहत डोंकी फार्म का शुभारंभ किया। जानकारी के लिए आपकों बता दें की कम उत्पादन, कम उपलब्धता और भरपूर औषधीय गुणों के कारण गधे का दूध आज के समय में दुनिया के सबसे महंगे और बहुपयोगी डेरी उत्पादों में शामिल हो चुका है।
इस दूध की कीमत आमतौर पर पांच से सात हजार रुपये प्रति लीटर तक रहती है। दूध के पाउडर की कीमत 20 हजार से लेकर 80 हजार रुपये प्रति किलोग्राम होती है।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी संजीव ठाकुर ने इसी साल कंदरौर में गाय के दूध की डेयरी शुरू की थी। अब उन्होंने स्थानीय स्तर पर 12 गधे खरीदकर डोंकी फार्म शुरू किया है। उनका लक्ष्य है, जल्द ही कम से कम 25 डोंकी लाए जाएं। संजीव का दावा है कि प्रदेश में इस तरह का पहला फार्म है।
त्वचा की देखभाल से लेकर फार्मास्युटिकल उद्योग तक गधी के दूध की बढ़ती मांग ने इसे एक लाभदायक व्यावसायिक विकल्प बना दिया है।
धर्माणी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गधी के दूध की भारी मांग और उपयोग के बारे में बताते हुए इस स्टार्टअप को सबसे ज्यादा लाभदायक व उपयोगी बताया। जैसा की बताया जा रहा है की इस दूध में लैक्टोज, व्हे प्रोटीन, लाइसोजाइम और लैक्टोफेरिन जैसे महत्वपूर्ण जैविक घटक पाए जाते हैं, जो इसे अन्य सामान्य दूध से अलग और विशेष बनाते हैं।