हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, 181 करोड़ की लागत से मिलेगी ये खास सुविधा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के गुरुग्राम में बढ़ते ट्रैफिक को जाम से राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये यह एलिवेटेड रोड SECTOR-10 बस डिपो तक बनाया जाएगा, जिससे द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे के बीच ये कनेक्ट हो सके। इस कनेक्टिविटी से वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 181 करोड़ रुपये बताई जा रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, एलिवेटेड रोड तीन-तीन लेन का होगा, जबकि दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। यह योजना पिछले कई वर्षों से विचाराधीन थी और समय-समय पर इसमें बदलाव किए जाते रहे हैं। पहले सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव था, लेकिन अब एलिवेटेड रोड को अधिक प्रभावी समाधान माना गया है। Haryana News
अधिकारियों के मुताबिक, निर्माण से पहले बिजली, पानी और सीवर लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। GMDA और NHAI के बीच समन्वय बनाकर परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, मानेसर नगर निगम के कमिश्नर प्रदीप सिंह ने गांव शिकोहपुर का दौरा कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में रुके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए और लोगों की जरूरतों के अनुसार योजनाएं लागू की जाएं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, यह एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट गुरुग्राम में ट्रैफिक सुधार और शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
