हरियाणा में 225 करोड़ रुपये से यहां बनेगा नया एलिवेटेड रोड, जाने किन-किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ ?
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मोहना एलिवेटेड मार्ग पर ठप पड़ा पिलर डालने का काम एक बार फिर से शुरू हो गया है। अब पिलर डालने का काम पूरा हो जाएगा। बताया जा रहा है की मौके पर मशीन से सीमेंटेड सड़क को भी काटना शुरू कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 225 करोड़ रुपये की लागत से मोहना एलिवेटेड रोड बना रहा है। इसके निर्माण के लिए 75 पिलर बनाने हैं। अब तक 13 पिलर बनाने का काम शेष बचा हुआ है। यह कार्य यहां पर पेयजल की पाइप लाइन पिलर के नीचे आने के कारण रुका हुआ था।
अब अधूरे पड़े काम को पूरा करने के लिए फिर से पाइलिंग मशीन ने मौके पर पहुंच कर काम शुरू कर दिया है। सीमेंटेड सड़क को भी अर्थमूवर मशीन से काटा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, PED के अधीक्षक अभियंता मनोज ओला ने एलिवेटेड मार्ग का निर्माण कार्य दिसंबर-2026 तक पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं। हालांकि एलिवेटेड मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए विभाग के पास मात्र दो महीने का समय शेष बचा है।
जबकि अभी तक विभागीय अधिकारियों के अनुसार सिर्फ 60 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाया है। इन दो महीने में 40 प्रतिशत काम पूरा करना मुश्किल है।