हरियाणा में यहां बनेगी 100 एकड़ में नई फिल्म सिटी, युवाओं को मिलेगा रोजागार
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के CM सैनी ने कहा कि सरकार ने फिल्म जगत को बढ़ावा देने और कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए 2 चरणों में फिल्म सिटी बनाने का बड़ा फैसला ले लिय है। पहले चरण में जिला पंचकूला के पिंजौर में 100 एकड़ में फिल्म सिटी बनाई जा रही है। इसके लिए जमीन निर्धारित हो गई है। Haryana Film City
जानकारी के अनुसार जल्द ही फिल्म सिटी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दूसरे चरण में गुरुग्राम में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन के चयन की प्रक्रिया हल रही है। इससे सिनेमा जगत से जुड़े कलाकारों को न केवल फायदा बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। Haryana Film City
हरियाणा में दो चरणों में नई फिल्म सिटी बनाई जाएगी। पहला चरण में पंचकूला जिले के पिंजौर में 100 एकड़ की भूमि पर नई फिल्म सिटी बनने वाली है। इसके बाद दूसरे चरण में गुरुग्राम में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए जमीन चयन की हल रही है।
उद्देश्य और रोजगार: सरकार का लक्ष्य क्षेत्रीय सिनेमा, हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देना और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। Haryana Film City
नई फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में फिल्म मेकिंग के कोर्स शुरू होंगे जिससे युवा खद अपना सुनहरा भविष्य बना सकेंगे।
इसका मुख्य उद्देश्य हरियाणा के क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देना और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। इसके साथ ही, राज्य सरकार दूरदर्शन (DD Haryana) पर हर हफ्ते हरियाणवी फिल्मों का प्रसारण शुरू करने और स्कूलों/विश्वविद्यालयों में फिल्म मेकिंग और थिएटर के कोर्स शुरू करने के लिए प्रसार भारती और संबंधित संस्थाओं के साथ बातचीत कर रही है।
