हरियाणा के इन 2 शहरों में बनेगी नई फिल्म ! बॉलीवुड के मशहूर कलाकार आएंगे नजर
Udaipur Times, Neha Bansal Upcoming Film 24 Ghante shoot in Gurugram & Kaithal : बॉलीवुड जगत की मशहूर एक्ट्रेस,निर्माता-निर्देशक और संगीतकार और जानी-मानी लेखक नेहा बंसल इन दिनों अपनी अपकमिंग ‘24 घंटे’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग हरियाणा के गुरुग्राम और नेहा बंसल के शहर कैथल में होगी।
स्थानीय युवा कलाकारों और सिनेमा प्रेमियों में उत्साह
अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारियों में जुटी नेहा बंसल गुरुवार को अपने पैतृक शहर कैथल में पहुंची। इस दौरान उन्होंने कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन लिए और संभावित शूटिंग के स्थलों का निरीक्षण भी किया। नेहा बंसल के आने से स्थानीय युवा कलाकारों और सिनेमा प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
अक्टूबर के बाद शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
इस खास मौके पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए नेहा बंसल ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बताया कि ‘24 घंटे’ केवल एक रहस्यमय और रोमांचक फिल्म नहीं है। ये फिल्म समाज को संदेश देगी। उन्होंने बताया कि किसी भी फिल्म को पूरा होने में कम से कम एक साल का वक्त तो लगता ही है। इसी साल अक्टूबर के बाद से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
फिल्म में नजर आयेंगे बॉलीवुड के मशहूर कलाकार
नेहा बंसल की इस फिल्म में नए युवा कलाकार के साथ-साथ हिंदी सिनेमा जगत के कई मशहूर कलाकार नजर आयेंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजा मुराद, राकेश बेदी, बिजेंद्र काला और गुलशन पांडे जैसे मंझे हुए अभिनेता इस फिल्म का हिस्सा रह सकते हैं।
