चंडीगढ़ से जीरकपुर बॉर्डर तक 300 करोड़ में बनेगा नया फ्लाईओवर, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
Udaipur Times, Chandigarh News : चंडीगढ़ से जीरकपुर आने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक से जीरकपुर बॉर्डर तक लोगों को जल्द ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पोल्ट्री फार्म चौक से जीरकपुर बॉर्डर तक प्रस्तावित फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की DPR तैयार करने के लिए सलाहकार एजेंसी को नियुक्त कर दिया है।
चंडीगढ़ ट्रिब्यून चौक से जीरकपुर बॉर्डर तक करीब 4.5 KM लंबे इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 300 करोड़ रुपये है। एजेंसी अगले तीन महीनों में अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगी। Chandigarh News
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार NH-05 पर ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए GMCH-32 चौक से सीधे जीरकपुर बॉर्डर तक एक ही फ्लाईओवर बनाना संभव नहीं था, क्योंकि पोल्ट्री फार्म चौक के पास रेलवे ओवरब्रिज पहले से मौजूद है। इसी वजह से परियोजना को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। Chandigarh News
जाम से राहत
चंडीगढ़ ट्रिब्यून चौक से जीरकपुर बॉर्डर तक पहला फ्लाईओवर बनने वाला है, जबकि दूसरा रेलवे ओवरब्रिज के पास से शुरू होकर जीरकपुर बॉर्डर पर हाल ही में बने फ्लाईओवर तक जाएगा। इससे पोल्ट्री फार्म चौक, हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट और पुराने एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर अब आम खत्म होने वाला है। Chandigarh News
शुरू होगा निर्माण
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस ट्रिब्यून चौक फ्लाईओवर का ठेका सिंगला कंस्ट्रक्शन को 147.98 करोड़ रुपये में दिया गया है, जो अनुमानित लागत से करीब 31 प्रतिशत कम है। लगभग 1.6 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट में रोटरी और अंडरपास भी शामिल होंगे। Chandigarh News
निर्माण कार्य मई 2026 में शुरू होकर अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में ट्रिब्यून चौक से प्रतिदिन करीब 1.43 लाख वाहन गुजरते हैं।
