हरियाणा में जाम से राहत दिलाने के लिए यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, जल्द शुरू होगा काम

 | 
हरियाणा में जाम से राहत दिलाने के लिए यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, जल्द शुरू होगा काम  

Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। 

मिली जानकारी के अनुसार एंबियंस मॉल से डीएलएफ साइबर सिटी तक दो लेन का फ्लाईओवर और मोलसरी एवेन्यू रोड से दिल्ली की तरफ तीन लेन का अंडरपास बनाने को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने शनिवार को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। डीएलएफ कंपनी दोनों का निर्माण करेगी। परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को सीधी और बिना रुकावट के कनेक्टिविटी मिलेगी। Haryana News

काम जल्द शुरू होगा

मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार और NHAI की ओर से फ्लाईओवर व अंडरपास के डिजाइन को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। डीएलएफ जल्द ही बैरिकेडिंग कर काम शुरू करेगा। परियोजना को दो से तीन वर्ष में पूरा करने की योजना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News