हरियाणा में 23 करोड़ से यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
हरियाणा में 23 करोड़ से यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के पानीपत शहर में लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब इस समस्या से निजात मिलने वाली है। 

जानकारी के अनुसार विधायक के प्रयासों से CM सैनी ने पानीपत शहर के लिए नए फ्लाईओवर निर्माण की मंजूर दी है। यह फ्लाईओवर दिल्ली पैरलल नहर के पास, जाटल रोड-रिफाइनरी रोड क्रॉसिंग पर बनाया जाएगा। Haryana News

जानकारी के अनुसार करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस फ्लाईओवर के लिए हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम ने टेंडर जारी कर निर्माण कार्य पर ध्यान दे रही है। पुल बनने के बाद जाटल रोड पर लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। Haryana News

जाटल रोड से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। जिस कारण दिल्ली पैरलल नहर क्रॉसिंग पर हर समय जाम की समस्या रहती है। फ्लाईओवर बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि लोगों का समय की बचत होगी। Haryana News

इनको मिलेगा लाभ

इस फ्लाईओवर से जानकारी के अनुसार मुखीजा कॉलोनी, आरके पुरम, सैनी कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी, सोंधापुर, सुताना, कश्यप कॉलोनी, क्रांति नगर, ओम कॉलोनी, वाल्मीकि नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। इससे शहर और बाहरी इलाकों के बीच संपर्क और भी मजबूत होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News