Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि रोहतक के जींद बाईपास चौक पर एप्रोच सहित फ्लाईओवर के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
गंगवा ने बताया कि हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (एचएसआरडीसी) द्वारा प्रस्तावित इस परियोजना के लिए 91.97 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
जींद बाईपास चौक से जींद, नरवाना, पानीपत और हिसार की ओर जाने वाले यातायात के साथ-साथ रोहतक के दक्षिणी बाईपास और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का यातायात भी गुजरता है। यहां प्रतिदिन करीब 10,000 से 12,000 पीसीयू का यातायात रहता है।