हरियाणा के इन शहरों के बीच बनेगा नया हाईवे, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
हरियाणा के इन शहरों के बीच बनेगा नया हाईवे, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा 

Udaipur Times, New Highway : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा में जल्द ही  वाहन चालकों का सफर बिल्कुल आसान होने वाला है। NHAI ने गुरुग्राम और झज्जर को जोड़ने के लिए नए हाईवे के निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है।  इस नए हाईवे के लिए एक सलाहकार कंपनी ने तीन अलग-अलग ऑप्शन तैयार किए हैं। इन प्रस्तावों को मंजूरी के लिए NHAI की एलाइनमेंट अप्रूवल कमेटी के पास भेजा गया है। किसी एक ऑप्शन पर सहमति बनने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, CM नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम और झज्जर के बीच बेहतर सड़क संपर्क बनाने के लिए मौजूदा सड़क को चौड़ा करने या नया हाईवे बनाने के निर्देश दिए थे। पहले ऑप्शन में गुरुग्राम-पटौदी रोड पर वजीरपुर से झज्जर तक मौजूद सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव है। इसके लिए करीब 395 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करना होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, NHAI  के दूसरे ऑप्शन में हरसरू से झज्जर तक खेतों के रास्ते नया हाईवे बनाने की योजना है। इसके लिए लगभग 494 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करना होगा।

इसके अलावा तीसरे ऑप्शन के तहत वजीरपुर से खेतों के रास्ते झज्जर तक नया हाईवे बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 475 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करना होगा। अधिकारियों के अनुसार, तीनों ऑप्शन पर लगभग 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अब अंतिम फैसला एलाइनमेंट अप्रूवल कमेटी की मंजूरी के बाद लिया जाएगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News