हरियाणा में इन दो जिलों के बीच बनेगा नया हाईवे, किसानों की जमीनों का अधिग्रहण

 | 
हरियाणा में इन दो जिलों के बीच बनेगा नया हाईवे, किसानों की जमीनों का अधिग्रहण

Udaipur Times, Haryana New Highway News :हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में NHAI ने गुरुग्राम और झज्जर को जोड़ने के लिए नए हाईवे के निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। 

मिली जानकारी के अनुसार इसके तहत सलाहकार ने तीन विकल्प तैयार कर लिए हैं। इन्हें मंजूरी के लिए NHAI सचिव की अध्यक्षता में गठित एलाइनमेंट अप्रूवल कमेटी को भेज दिया है। तीनों में से किसी एक विकल्प की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की DPR तैयार करवाई जाएगी। Haryana New Highway

हरियाणा के CM सैनी ने आदेश जारी किए थे कि गुरुग्राम-झज्जर की कनेक्टीविटी को बेहतर किया जाए। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के गुरुग्राम-पटौदी रोड पर गांव वजीराबाद से झज्जर को जोड़ रही सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाए या नया हाईवे तैयार किया जाए। जानकारी के अनुसार NHAI ने इस सिलसिले में एक कंपनी को सलाहकार नियुक्त किया था। इस कंपनी ने तीन प्रस्ताव तैयार करके दिए हैं।

ये हैं तीनों विकल्प

पहले प्रस्ताव से मिली जानकारी के मुताबिक, वजीरपुर से झज्जर तक जा रही मौजूदा सड़क की चौड़ाई को बढ़ाया जाए। मौजूदा समय में यह सड़क दोनों तरफ से दो-दो लेन की है, जिसे तीन-तीन लेन करने और साथ में दो-दो लेन की सर्विस रोड करने का पलान बना है। इस विकल्प के लिए पास लगने वाले गांवों की करीब 395 एकड़ जमीन का अधिग्रहण की जरूरत पड़ने वाली है। Haryana New Highway

दूसरे विकल्प के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 352डब्ल्यू स्थित गांव हरसरू से झज्जर तक खेतों से होता हुआ नया हाईवे तैयार करने के लिए 494 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ने वाली है।

तीसरे विकल्प के तहत गुरुग्राम-पटौदी रोड से गांव वजीरपुर से खेतों से होते हुए झज्जर तक नया हाईवे तैयार करने के लिए भी करीब 475 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ने वाली है। इन तीनों हाईवे के निर्माण में करीब तीन से चार हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। Haryana New Highway

400 एकड़ सरकारी जमीन

विकल्प नंबर दो के तहत नया हाईवे अगर सरकार तैयार करना चाहती है तो इसके रास्ते में 400 एकड़ जमीन प्रदेश सरकार की है। इसके अधिग्रहण की जरूरत नहीं होगी। विकल्प नंबर एक में आधा एकड़ और विकल्प नंबर तीन में करीब साढ़े छह एकड़ जमीन प्रदेश सरकार की है। Haryana New Highway

जाम लग रहा

जानकारी के अनुसार झज्जर जाने के लिए वाहन चालक या तो वजीरपुर से जाते हैं या धनकोट की तरफ से। गांव वजीरपुर से झज्जर की तरफ वाहनों का आवागमन अधिक है। इस रोड पर यातायात जाम लग जाता है। Haryana New Highway इस समस्या से निजात पाने के लिए नया हाईवे तैयार करने या मौजूदा सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News