हरियाणा के इस गांव में बनेगी नई ITI, 22 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा फायदा

 | 
हरियाणा के इस गांव में बनेगी नई ITI, 22 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा फायदा 

Udaipur Times, Haryana News, चण्डीगढ़ : हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने रविवार को जिला हिसार के गांव बाडोपट्टी में करीब 6.08 एकड़ भूमि पर बनने वाले नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन की आधारशिला रखी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए राज्य सरकार द्वारा 22.38 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

श्री रणबीर गंगवा प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नए आईटीआई के निर्माण से बरवाला व आसपास के क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा एवं कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह आईटीआई क्षेत्र के युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा और औद्योगिक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गांव बाड़ोपट्टी में एक करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से फिरनी का कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित गति से कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि हिसार में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए 700 करोड रुपए से अधिक का टेंडर जल्द ही अलॉट किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, श्री रणबीर ग्रंगवा ने जिला हिसार के बरवाला क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने मोती लुहार स्ट्रीट से कॉलेज रोड तथा ओल्ड ग्रेन मार्केट (आईडी-12612) तक सड़क निर्माण के एक हिस्से के कार्य के लिए 77.82 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News